Bheege Anjeer Ke Fayde In Hindi

भीगे अंजीर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

अंजीर (Figs) एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फल होने के कारण खूब पसंद किया जाता है। यह एक मौसमी फल है जो सर्दियों में उपलब्ध होता है। वहीं, सूखे अंजीर को मेवे के तौर पर सालभर खरीदा और खाया जा सकता है। अंजीर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह फल सूखने के बाद पोषक तत्वों के लिहाज से अधिक सम्पन्न बन जाता है। कुछ लोग अंजीर की बनावट, दानेदार स्वाद और इसकी ऊंची कीमत का वजह से इसे नहीं खाते। ऐसा करके वह लोग अंजीर खाने के फ़ायदों से चूक जाते है। आइये इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं भीगे अंजीर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान। 

अंजीर के पोषक तत्व (Nutritional Value of Figs per 100g)

अंजीर (Figs) पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है, जिसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यहाँ अंजीर के प्रमुख पोषक तत्वों की सूची दी गई है:

पोषक तत्व मात्रा (प्रति 100 ग्राम)
कैलोरी2.9
फैट1.5 ग्राम
कार्बोहायड्रेट48.6 ग्राम
फाइबर9.2 ग्राम
प्रोटीन4 ग्राम
फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंटकैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन, क्लोरोजेनिक एसिड और विटामिन A, E और K
बी कॉम्प्लेक्स विटामिनपैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन, नियासिन और फोलेट्स

अंजीर का उपयोग कैसे होता है? (Figs Uses in Hindi)

अंजीर का उपयोग कई तरीको से होता है जैसे की सबसे पसंदीदा उपयोग है: अंजीर का हलवा। इसको बनाने की सामग्री में बादाम, दूध, शुद्ध मक्खन, अंजीर प्यूरी शामिल होती हैं। चूँकि अंजीर मिठास का बेहतर विकल्प है इसलिए इसका उपयोग चीनी के स्थान पर किया जाता है।

अंजीर फल का पेस्ट बहुत मीठा, रसदार और मुलायम होता है। इसका उपयोग स्वादिष्ट जैम और हलवा बनाने के लिए भी किया जाता है। अंजीर के पूरे पौधे का उपयोग चिकित्सा में किया जाता है। ख़ास तौर पर श्वसन संबंधी बीमारियाँ, पेट का दर्द, भूख न लगना, अपच, दस्त, खांसी, गले में खराश, हृदय संबंधी दिक्कतों में फायदे मंद साबित होता हैं।

अंजीर खाने के फायदे (Benefits of Eating Figs in Hindi)

1. पाचन तंत्र को सुधार

पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो अंजीर आपकी मदद कर सकता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार है। 

2. वजन घटाने में सहायक

अंजीर में प्राकृतिक मिठास होती है और इसमें कैलोरी कम होती है जिससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। 

3. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अंजीर में पोटैशियम और फाइबर होते हैं जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसका निरंतर सेवन हृदय की बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित रखता हैं। 

4. हड्डियों को मजबूत बनाना

अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। 

5. डायबिटीज के नियंत्रण में मदद

अंजीर में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है भीगे अंजीर का सेवन। 

6. त्वचा के लिए लाभकारी

स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर का सेवन स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

7. एंटीऑक्सीडेंट गुण

अंजीर का सेवन करने के कई बिमारियों से रहत मिलती है जिनके लिए कई बार आप अनजाने में दवाइयों का सेवन करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सभी उम्र वर्गों के लिए चाहे स्त्री हो या पुरुष लाभकारी होते है। 

भिगोकर अंजीर खाने के फायदे (Soaked Figs Benefits in Hindi)

भीगे अंजीर खाने के फायदे निम्नलिखित हैं:-

  1. बस तीन से चार अंजीर को पूरी रात के लिए पानी में भिगो कर सुबह खाने से और जिस पानी में इन्हें भिगोया जाता है उस पानी को पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। 
  2. वजन घटाने के लिए, भीगे हुए अंजीर का सेवन बहुत लाभदायक होता है। 
  3. भीगे हुए अंजीर का सेवन, कब्ज़ से मुक्ति देता है। 
  4. पानी में भिगोया हुआ अंजीर, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। 
  5. भीगे हुए अंजीर का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है। 
  6. यह हृदय की गतिविधि को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (Benefits of Figs for Women in Hindi)

महिलाओं के लिए अंजीर के कई फायदे है। यदि महिलायें सही मात्रा में अंजीर का सेवन करें तो उनको निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं:

  1. अंजीर का सेवन रजोनिवृत्ति के बाद स्तन कैंसर से बचने में मदद कर सकता है। 
  2. पी.एम.एस. के दौरान अंजीर का सेवन करना महिला शरीर के लिए अच्छा होता है। 
  3. यह मधुमेह रोधी होता है। 
  4. महत्वपूर्ण मिनरल्स, फास्फोरस, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर अंजीर फल आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। 
  5. महिलाओं की ख़ास चिंता अक्सर उनके बालो को लेकर होती हैं। इसका सेवन आपके बालों के लिए विटामिन ई का एक उत्कृष्ट स्रोत है। 
  6. अंजीर वजन घटाने में सहायता करता है। 

पुरुषों के लिए अंजीर के फायदे (Benefits of Figs for Male in Hindi)

अंजीर सभी के लिए अत्यंत फायदेमंद हैं। इसका सेवन न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषो को भी विभिन्न लाभ दिलाते हैं। कुछ ख़ास लाभ निम्नलिखित दिए गए हैं:

  1. यह पुरुषों में बांझपन कि समस्या को दूर करता है। 
  2. अंजीर शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता को बढ़ाता है। 
  3. अंजीर नींद के स्तर को बढ़ाता है। 
  4. प्रोस्टेट ग्रंथि के स्वास्थ्य और सुरक्षा में अंजीर बहुत लाभदायक है। 
  5. अंजीर हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। 
  6. अंजीर का सेवन पाचन और वजन घटाने पर प्रभाव डालता है। 

रात को अंजीर खाने के फायदे

अंजीर को रात में सोने से पहले खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं:

  1. नींद बेहतर आती है: अंजीर में मेलाटोनिन होता है जिससे रात में खाने से नींद अच्छी आती है और नींद संबंधी समस्याएं जैसे अनिद्रा दूर होती है।
  2. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है: अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है।
  3. हड्डियों को मज़बूत बनाता है: अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं।

अंजीर का सेवन कैसे करें?

अंजीर का सेवन करने के कई तरीके हैं। आप इसे ताजे या सूखे रूप में खा सकते हैं। सूखे अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है। इसके अलावा, अंजीर को दही, शहद या फल सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है। यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। 

अंजीर खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Figs in Hindi)

कोई भी चीज यदि आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल की जाए तो नुक्सान पहुँचाती है। ठीक ऐसे ही अंजीर के साथ भी होता है।आइये जानते हैं अंजीर से होने वाले कुछ नुक्सानो के बारे में जो कि निम्नलिखित हैं:

  1. अंजीर का अत्यधिक सेवन करने से दस्त लग जाते हैं। 
  2. यदि आप रक्त पतला करने की दवाओं का सेवन कर रहे है तो अंजीर का सेवन कम कर दें क्यूंकि अंजीर से रक्त पतला होता हैं। 
  3. जिन व्यक्तियों को पेट में अलसर की बीमारी हो वह अंजीर खानें से बचें। 
  4. लिवर की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को भी डॉक्टर के परामर्श के बिना अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिये। 

निष्कर्ष

प्रकृति की केन्डी के नाम से जाना जाने वाला अंजीर हर उम्र के व्यक्ति के व्यक्ति के लिए लाभकारी माना जाता हैं। यह विटामिन व मिनरल्स का पावरहाउस है। इस छोटे से कैंडी जैसे मेवे से तुरंत ऊर्जा मिलती है और गंभीर बीमारी जैसे मधुमेह और हृदय समस्याओं में मदद मिलती है। अंजीर मिल्कशेक, जूस और जैम में उपयोग किया जा सकता है। साथ ही आज के जीवनशैली को देखते हुए आपको संतुलित आहार अपनाना चाहिए क्योंकि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आपको भरपूर मात्रा में ऊर्जा की आवश्यक्ता है जो कि आपको निरोग रखने में मदद कर सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1 दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए?

किसी व्यक्ति की आयु, उसके खान-पान की शैली और उसके स्वस्थ्य स्थिति पर निर्भर करता हैं की वह कितने अंजीर का सेवन करें।

ताकत बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन कैसे करें?

अंजीर में कई तरह के पोषक तत्व होते है। इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए इसको पानी या दूध में भिगो कर खा सकते है, या फिर ड्राई फ्रूट की तरह भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद ज़िंक और फाइबर काफी लाभकारी होता हैं।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या फायदा होता है?

सुबह खाली पेट अंजीर खाने से आपको एनर्जी मिलती है एवं पाचन तंत्र आसानी से कार्य करता है।

अंजीर कब नहीं खाना चाहिए?

यदि किसी को अंजीर या अंजीर से संबंधित एलर्जी है तो इसे नहीं खाना चाहिए। व्यक्ति को सावधानीपूर्वक अंजीर का सेवन करना चाहिए।

अंजीर कौन-कौन सी बीमारी में काम आता है?

अंजीर कुछ प्रमुख बीमारियाँ जैसे मधुमेह, हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, कैंसर के जोखिम इत्यादि में काम आती है।

अंजीर के साइड इफेक्ट क्या हैं?

अंजीर का सबसे बड़ा साइड इफ़ेक्ट होता है – ऐलर्जी। यदि किसी व्यक्ति को एलर्जी की समस्या है तो अंजीर खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श कर लेना बेहतर होगा।

क्या अंजीर खाने से खून पतला होता है?

नहीं अंजीर खाने से खून पतला नहीं होता है बल्कि इसकी कमी दूर होती है यह हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ता है।

अंजीर खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?

अंजीर खाने से पुरुषों को कई फायदे होते हैं, जैसे स्पर्म काउंट और गुणवत्ता में सुधार, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि, और यौन स्वास्थ्य में सुधार। यह ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

महिलाओं को अंजीर कैसे खाना चाहिए?

महिलाओं को अंजीर का सम्पूर्ण लाभ उठाने के लिए अंजीर को रात भर पानी में भिगो कर सुबह इसका सेवन करना चाहिए या फिर वह इसे ड्राई फ्रूट या फिर स्मूथी में मिला भी पी सकते हैं।


by

Tags: